आगरा. जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे पर कार टायर फटने से खाई में गिर गई. 6 दोस्तों में से 4 की मौके पर मौत हो गई. 2 गंभीर घायल हैं.
जयपुर जिले के रायसर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-148 पर कार टायर फटने से खाई में गिर गई. कार में 6 दोस्त सवार थे. इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा हैं. बाकी दो युवक राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हैं.
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, योगी सरकार के ‘बेटियां सुरक्षित’ दावे पर सवाल
अस्पताल में भर्ती
घायल युवकों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है. सभी युवक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले थे. वे खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे.
सुबह 6 बजे हुआ हादसा
हादसा आज शुक्रवार 23 अक्टूबर सुबह करीब 6 बजे रायसर थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि टायर फटने से कार नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी. घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.
इसे भी पढ़ें- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
पुलिस की जानकारी
सीओ रामकिशन विश्नोई ने घटना की जानकारी दी. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

