Jaipur Rape Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला सनकी शख्स रिश्ते में उसका फूफा लगता है।
फिलहाल बच्ची जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्ची का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति अभी स्थिर है। राजस्थान को शर्मसार करने वाली यह घटना जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि आरोपी इस वारदात के बाद भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो भी मिले है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का फूफा लगता है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में बच्ची के साथ गलत काम किया था। रेप के समय आरोपी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चला रखा था। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम को कई सबूत मिले है। आरोपी का मोबाइल फोन भी सीज कर लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी

