Jaisalmer Weather Update: नौतपा के बीच थार के रेगिस्तान जैसलमेर से बहुत बड़ी राहत की खबर आ रही है। पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू से परेशान लोगों के लिए शनिवार सुबह का मौसम वरदान बनकर आया। जैसलमेर में अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इस बदले मिजाज ने थार के लोगों को बड़ी राहत दी है।

पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर और आसपास का इलाका मानो भट्टी की तरह तप रहा था। दोपहर होते ही सूरज आग उगलने लगता था और तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा था। थार का रेगिस्तान पूरी तरह आग का दरिया बन चुका था। इसके चलते दोपहर में सड़कें एकदम सूनी हो जाती थीं और लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर थे। गर्मी के इस टॉर्चर ने जैसलमेर के स्थानीय व्यापार और पर्यटन की कमर तोड़कर रख दी थी।
हनुमान चौराहे और बाजारों में फिर लौटी रौनक
शनिवार को मौसम बदलते ही थार की फिजा बदल गई। दोपहर के समय जो पारा 46 डिग्री के आसपास डरा रहा था, वह अचानक लुढ़ककर 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया। तापमान में इतनी बड़ी गिरावट आते ही हनुमान चौराहा और मुख्य बाजारों की सुनसान पड़ी सड़कों पर अचानक लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। लोग राहत का अहसास पाकर घरों से बाहर निकले, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
जून के पहले हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने की वजह से हुआ है। सिर्फ जैसलमेर ही नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के कई अन्य हिस्सों में भी आंधी-बारिश का यह दौर देखने को मिला है।
जून के पहले सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी का यह दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिनों बाद सूरज के तेवर फिर से तीखे हो सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- चंपत राय के सहयोगी टिन्नू यादव पर लगे आरोपों को लेकर उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया, कहा- सब निराधार है, छोटे लोगों को फंसाया जा रहा है
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती: निकला एमपी कनेक्शन, जांच के लिए सिवनी पहुंची दिल्ली पुलिस
- फर्जी बैडमिंटन टूर्नामेंट रिपोर्ट मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सोशल मीडिया से सामग्री हटाने का निर्देश
- हाथों में मेहंदी, लाल जोड़ा… विदाई से पहले थाने पहुंची दुल्हन, हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस भी हो गई हैरान
- आयुर्वेद से लेकर हैंडलूम तक: प्रधानमंत्री मोदी ने G7 में पारंपरिक तोहफों के जरिए दिखाई भारत की विरासत
