भारत की तरफ से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी ठिकाने के बहावलपुर स्थित मुख्यालय ‘मरकज सुभान अल्लाह’ को धवस्त कर दिया गया था. अब यह बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह परिसर के दोबारा तैयार होने का दावा सामने आया है. हमले में हेडक्वार्टर पूरी तरह तबाह हो गया था. यह फिर से काम करने लगा है. इसके बाहर और अंदर के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी ठिकाने मरकज़ सुभान अल्लाह के पुनर्निर्माण की खबर सामने आई है.

पाकिस्तान की जमीन पर ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह का कंपाउंड अब दोबारा तैयार किया जा रहा है. नई तस्वीरों के मुताबिक इस बिल्डिंग का 15 महीने बाद फिर से पुनर्निर्माण किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर में इस आतंकी ठिकाने का नमोनिशान मिटा दिया गया था.

पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश के हेडक्वार्टर को पिछले साल मई में भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक में निशाना बनाया था. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे. इनमें बहावलपुर स्थित जैश का यह प्रमुख ठिकाना भी शामिल था.

भारत पहले भी पाकिस्तान पर अपनी जमीन से सक्रिय आतंकी संगठनों और उनके बुनियादी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाता रहा है. इस बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि मरकज़ सुभान अल्लाह के पुनर्निर्माण में पाकिस्तान की सरकारी व्यवस्था से आर्थिक मदद मिली है.

खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान के सरकारी तंत्र से जैश को करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मिलने का दावा है, जिसमें 11 करोड़ रुपये मुख्य हॉल पर खर्च किए गए.

 पाकिस्तान के एन-5 राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब प्रांत में करीब 100 किलोमीटर अंदर बहावलपुर में यह इमारत बनी हुई है. जिसे ‘मरकज सुभान अल्लाह’ कहा जाता है. इस परिसर की जो नई तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें तेजी से हो रहे निर्माण को साफ देखा जा सकता है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m