दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय की असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर नाजिया खानम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. नाजिया तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं और उनकी शादी को करीब चार महीने हुए थे. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है. वहीं पति ने पुलिस को घटना से पहले विवाद होने की बात बताई है. परिवार ने ससुरालवालों पर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और हत्या के आरोप लगाए हैं.
दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
रक्षा मंत्रालय में तैनात नाजिया खानम की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके परिवार को ससुराल में कथित तौर पर प्रताड़ना की शिकायतें मिलने लगीं थी. नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं.
परिजनों का दावा है कि महिला फोन कॉल के जरिए उन्हें ससुराल में हो रही कथित प्रताड़ना के बारे में लगातार जानकारी देती थी. आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी और उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी. जबकि नाजिया की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से आजम अली खान से हुई थी.
परिवार ने अपनी शिकायत में नाजिया की मौत को लेकर संदेह जताया है और आरोप लगाया है कि उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया हो सकता है. ऐसे में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
दूसरी तरफ, पति ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच बहस हुई थी. परिवार को 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे नाजिया के ससुर ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी थी. नाजिया का शव भरतल गांव स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

