कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की एक लीक हुई ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है. जिसमें उसने हरदीप सिंह निज्जर का मर्डर कराने की बात कबूली है. निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई थी. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में बड़ा तनाव आया था. जो ओटावा में नई सरकार बनने के बाद धीरे-धीरे खत्म हुआ. 

ब्रिटेन में बैठे आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के साथ बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ है. इस ऑडियो में बराड़ खुलकर निज्जर को मारने की पूरी वजह बता रहा है.

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर गैंगस्टर गोल्डी बराड़  ने दावा किया है कि उसकी टीम ने ही निज्जर की हत्या की थी. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वजह युवाओं को नशे के कारोबार में इस्तेमाल करने वाले लोगों को समर्थन देने की बात कही गई.

भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी का कहना है कि निज्जर ऐसे लोगों का साथ देता था, जो 16-17 साल के बच्चों को ड्रग्स बेचने के लिए इस्तेमाल करते थे. उसका आरोप है कि इन युवाओं को ड्रग्स बेचने के साथ मुखबिरी के लिए भी ब्लैकमेल किया जाता था. 

निज्जर ऐसा इसलिए करता था, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर सके. इस वजह से मुझे और मेरी टीम को निज्जर को मारना पड़ा, क्योंकि ये लोग यूथ का इस्तेमाल ड्रग्स के काले कारोबार के लिए कर रहे थे.

बराड़ ने कहा कि इंसान जो करता है, उसका नतीजा उसे भुगतना ही पड़ता है. उसने यह भी दावा किया कि चाहे अमेरिका, कनाडा या भारत कुछ भी कहें, उसने खुद कभी ड्रग्स का काम नहीं किया.

आपको बताते चले कि कनाडा के तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनकी कैबिनेट ने निज्जर के मर्डर में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था. उस समय भी भारत सरकार ने ऐसे बेबुनियाद दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m