जालंधर: जालंधर के गांव रंधावा मसंदा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 70 साल के बुजुर्ग राम प्रकाश पुत्र नावां राम की बेरहमी से हत्या की है. हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन पहले बुजुर्ग को बेरहमी से मारा गया है. चेहरे में गंभीर रूप से चोट नजर आ रही है, उसके बाद उसे जलाने की कोशिश भी की गई है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
परिवार के सदस्य गुरप्रीत माही के मुताबिक, राम प्रकाश शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे. जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई. खोजबीन करने के बाद रविवार सुबह राम प्रकाश का शव रंधावा मसंदा के क्रिकेट ग्राउंड के पास मिला. शव की हालत बेहद गंभीर थी. शव के पास उनकी साइकिल भी पड़ी मिली.
परिवार ने शव की पहचान राम प्रकाश के रूप में की. शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं आसपास के कैमरे से भी सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

