जालंधर : कांग्रेस यूथ प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा चल रहे प्रदर्शन के दौरान आगजनी की खबर समाने आई है. यह दल बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शहर के श्री राम चौक कंपनी बाग चौक में पहुंचे. इस दौरान ही पुतला फूँकने के दौरान काँग्रेस पार्षद शालू आग की चपेट में आ गए,जिससे उनका बाजू और चेहरा झुलस गया, जिसके बाद उन्हें तुरत इलाज के लिए भजा गया.
बता दें कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नीट पेपर मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के बाहर पत्थरों से भरे टिप्पर के पहुंचने पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पत्थरों से भरा टिप्पर भाजपा की ओर से जंतर-मंतर के बाहर पहुंचाया गया थाइ. सी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने व पुतला फूंकने के लिए एकजुट हुए थे.

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया था.
जालंधर यूथ कांग्रेस टीम के नेतृत्व में, सैकड़ों कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों ने शाम 5:00 बजे एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को उकसावे और साजिश के जरिए नाकाम करने की कोशिशों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.
- ‘मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने वाले देश के दुश्मन’, मौलाना मदनी का तीखा बयान
- CG Weather Today : अर्नब के बाद अब मुरासु बिगाड़ेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
- MP Morning News: जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीएम मोहन होंगे शामिल, पराली से धुआं-धुआं प्रदेश, धनतेरस पर गांव-गांव रजिस्ट्री अभियान, राम-कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री
- Weather news: मौसम में बदलाव, तूफान का असर खत्म, अब बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने जिले का हाल!
- Morning News Brief: बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी; ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी

