जालंधर. जालंधर से अहम खबर सामने आई है.नगर निगम चुनावों के बाद कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, खबर है कि अब कांग्रेस के एक और पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कई निर्वाचित कांग्रेस पार्षद पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम चुके हैं. एक एक कर लगातार कांग्रेस के लोगों का पार्टी को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है.
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-24 से कांग्रेस पार्षद गुरमीत सिंह मुंडिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी. गुरमीत सिंह मुंडिया का नाम हाल ही में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज पुलिस केस के बाद चर्चा में आया था. इसी बीच उनके इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
गुरमीत सिंह मुंडिया साहनेवाल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. उनके इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिलहाल, उनके इस्तीफे के बाद नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होती नजर आ रही है. वहीं, राजनीतिक हलकों की नजर अब गुरमीत सिंह मुंडिया के अगले कदम पर टिकी हुई है.
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

