जालंधर. जालंधर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में 2 दिन पहले शुक्राना यात्रा के दौरान हुए झड़प और पथराव हुआ था. यह मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा थी जिनमें 2 पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. इसी मामले को लेकर संत समाज व श्री देवी तालाब प्रबंधन कमेटी की तरफ से पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई थी, इस मामले में पत्थरबाजी करने वाले दोनों पक्षों पर 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को केस में नामजद किया गया है. दोषियों की पता शाजी की जा रही है, खबर मिली है कि इस घटना में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन घरों से भी दोषी फरार चल रहे है. वहीं इस मामले में संत समाज की ओर से दी शिकायत के आधार पर धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी.
सिक्योरिटी की करी गई मांग
आपको बता दें कि इस घटना के बाद आज सीपी से मिलाकर शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी थी. भारत साधू समाज की तरफ से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं. इसके लिए जरूरी है कि यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए.
- Shardiya Navratri 2026: पांडवों ने की थी यहां मां की गुप्त साधना! नवरात्रि पर जानिए नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी शक्तिपीठ का पूरा इतिहास
- एक साल की मेहनत, 40 गांवों का हुनर! बस्तर दशहरा के रथ की रस्सी की अनोखी कहानी
- PMCH में टावर-3 का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले – सुधर रही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
- वित्तीय समावेशन योजनाओं से लोगों को जोड़ने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकाय पर लगेंगे विशेष शिविर
- डोटासरा के आरोपों पर बेढम का पलटवार, पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में क्यों बढ़ी तकरार?

