जालंधर। जालंधर शहर के गदईपुर इलाके में नहर का बांध टूट गया है जो आसपास रहने वालों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। नहर का पानी अब कॉलोनियों में पानी घुस रहा है, जिससे लोग काफी समस्या हो रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू कर दिया।
हालत को देखते हुए पानी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर अस्थायी बांध बनाया गया। वहीं, क्रेन मशीन की मदद से भी टूटे हिस्से को बंद करने का काम किया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नहरों में पानी का स्तर बढ़ गया था, जिससे नहर का बांध टूट गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि पानी लोगों के घरों के अंदर नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इसके बावजूद कॉलोनियों में पानी भरने से लोग चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों की माने तो रात करीब 11 बजे बांध टूटने की सूचना मिली थी। इसके बाद लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि देर रात दो स्थानों पर बांध टूट गया था, जिससे कॉलोनियों में पानी घुस गया। हालांकि सुबह तक काफी हद तक स्थिति पर काबू पा लिया गया।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

