जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए।
शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने कहा कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी।
वहीं मीडिया से बातचीत में उदिता ने कहा कि हम दोनों भारतीय टीम की ओर से खेलते हैं। 2018 में एशिया गेम्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और आज शादी के बंधन में बंध गए।

इस दौरान उदिता ने कहा कि भारतीय पुरुष की टीम की तरह महिला टीम हॉकी में मेडल लेकर आने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं मनदीप ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अब दोनों भारतीय टीम के लिए बढि़या प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।
- विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा और टिकट देकर भेजा फॉरेन, फिर…
- बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए; सदन में विपक्ष पर गजब भड़के CM नीतीश, बोले- अब हम ‘2002’ हैं! दो बार तो गलती से…
- ‘मुझे मार डालेंगे…’, मां को भेजा मैसेज; अगले दिन जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, स्कूल के बाबू की संदिग्ध मौत से सनसनी
- जिम्मेदारों की नाक के नीचे धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन: रोजाना दिन-रात सैकड़ों ट्रैक्टरों से निकाली जा रही रेत, नदी और वन्य जीवन पर मंडरा रहा खतरा
- Bilaspur News: लूट के आरोपियों की सुरक्षा में लगे आरक्षक की लापरवाही से चली गोली, एसएसपी ने किया निलंबित…

