जालंधर: अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें,एक व्यक्ति का शव मिला है. यह शव मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में जाली हुई अवस्था में मिला है. शव की हालत देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इसे देखने आसपास में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो गए थे.
जानकारी सामने आई है कि मौके पर शव के पास पेट्रोल की एक बोतल भी मिली है. इसे यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने पहले शव को वहां पर लेकर आया है और उसके बाद उसने पेट्रोल डालकर शव जलाने की कोशिश की है. शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को जांच के लिए सुरक्षित किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि मछली मार्केट के पीछे खाली प्लॉट में एक जला हुआ शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर शव के पास पेट्रोल की बोतल भी मिली. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

