जालंधर. जालंधर से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार बस लोगों के लिए काल बन कर सामने आई है. बस चालक की लापरवाही ने कई लोगों की जान ले ली है. बाइक और स्कूटी सवार 4 लोगों को कुचल दिया, जिस कारण हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाकी के 2 लोगों की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (38) और अरुण कुमार (32) के रूप पर हुई है. इस हादसे के गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी, जिस कारण माहौल तनावपूर्ण बन गया. हादसे के बाद वहां से चालक और का कंडेक्टर मौके से फरार है.
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी हॉलिडेज़ की बस जालंधर से जम्मू जा रही थी. सुबह करीब 10 बजे ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया, जिस कारण बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और स्कूटी सवार को कुचल दिया. कुचलने के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और वह घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक दूर ले गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की जान बच गई. टक्कर के बाद बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
डर कर फरार हुए ड्राइवर कंडक्टर
घटना के दौरान चश्मदीद लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. इस घटना से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी. इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. इसके बाद भी ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का कोई प्रयास नहीं किया गया है. प्रशासन को बस ड्राइवरों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों.

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के कारण यह भयानक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है. बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- हिसार में शिवालय पर कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से 32 वर्षीय कांवड़िये की मौत
- Haier F17 वॉशिंग मशीन लॉन्च, 12kg क्षमता और AI Wash के साथ जानें कीमत और फीचर्स
- सार्वजनिक गार्डन में जैन संत का अंतिम संस्कार, रहवासियों ने जताई आपत्ति; अनुमति के आधार पर जांच शुरू
- बच्चे की कस्टडी पर विवाद, डॉक्टर ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कहा- सर्च वारंट के बगैर ली घर की तलाशी, बनाया वीडियो…
- मोबाइल पर बात करने का शक बना मौत की वजह: पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम


