जालंधर। जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित आनंद मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की है, जहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मेडिकल में एक लाख से अधिक अवैध नशीली गोलियां बरामद की हैं। यहां गैर-कानूनी तरीके से चल रहे कारोबार पर सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस ने स्टोर की 4 से 5 दुकानों को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच में जुटी है कि यह सभी दवाई कहां से आई थी।
दुकान से 1 लाख से अधिक टैबलेट बरामद
कमिश्नर ने आगे कहा कि इस इलाके में विशेष शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मेडिकल स्टोर्स पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टरों को साथ लेकर कार्रवाई की गई और 4-5 दुकानें सील की गईं, जिनमें से एक दुकान से एक लाख से अधिक टैबलेट बरामद हुई हैं।
अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जहां भी इस तरह की अवैध गतिविधियां या अवैध निर्माण पाए जाएंगे, वहां सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एफआईआर दर्ज होगी, लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और संपत्ति को भी सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री और डीजीपी साहब के निर्देशों के अनुसार पंजाब में नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हर कमिश्नरेट और जिले में जनता से मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं।
आपको बता दे कि जब से परविंदर झोटा की हत्या हुई है उसके बाद से ही पूरे पंजाब में लगातार जांच की जा रही है। मेडिकल स्टोर की आड़ में चलने वाले नशा के कारोबार को अब पंजाब सरकार रोकने का पूरा प्रयास कर रही है।
- कर्नाटक में दूध की कीमत में ₹8 और दही की कीमत में ₹14 की हुई बढ़ोतरी, KMF ने जारी की नई दरें…
- एसीएफ सौम्य रंजन हत्याकांड: बिद्याभारती पांडा की अग्रिम जमानत याचिका ओडिशा हाईकोर्ट से खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
- लिवइन में रह रहे प्रेमिका के कमरे में फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, 9 महीने से था रिलेशन
- अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार: बोले- यूपी में BJP को अगले तीन दशक तक कोई नहीं हिला सकता
- CG Loan Scam : 11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ चालान पेश

