जालंधर. पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत आज जालंधर के नकोदर में स्पेशल कासो ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने उन इलाकों को टारगेट किया जो पहले से संदिग्ध गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं. इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशिन के दौरान पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 17 के खिलाफ FIR दर्ज की.
नकोदर के नशा प्रभावित इलाको में की चैकिंग
जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया विशेष कॉसो ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर के नशा प्रभावित क्षेत्रों, नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई. इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों का वैरिफिकेशन और गाड़ियों की चैकिंग भी की गई.
जानकारी यह भी मिली है कि सब-डिवीजन नकोदर के विभिन्न थानों में कुल 17 FIR दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान थाना सदर नकोदर 6 FIR दर्ज और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना सिटी नकोदर में 6 FIR दर्ज और 8 आरोपियों गिरफ्तार किया गया. इसी तरह थाना नूरमहल में 4 FIR दर्ज और 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया.
हेरोईन समेत हथियार भी बरामद किए
SSP विर्क ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 01 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया. इसके अलावा 22 बोतलें शराब, 1 .32 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 रौंद, 41,000 रुपये की भारतीय मुद्रा और 01 आई-20 कार भी बरामद की गई.नशों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है.
- राहुल गांधी के ‘शिवजी की बारात’ बयान पर BJP का पलटवार, शिवराज सिंह चौहान बोले- हुड़दंगियों की जमात
- वाराणसी में करणी सेना का बड़ा बवाल! प्रदर्शन से पहले हिरासत में सैकड़ों कार्यकर्ता, भारी पुलिस बल तैनात
- Shardiya Navratri 2026: पांडवों ने की थी यहां मां की गुप्त साधना! नवरात्रि पर जानिए नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी शक्तिपीठ का पूरा इतिहास
- एक साल की मेहनत, 40 गांवों का हुनर! बस्तर दशहरा के रथ की रस्सी की अनोखी कहानी
- PMCH में टावर-3 का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले – सुधर रही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था

