जालंधर: अमृतसर से बेहद दर्दनाक खबर समाने आई है। वहां तेज-रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिता बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था उस दौरान ही यह हादसा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को सुबह चौगिट्टी बिजली घर के सामने हुआ।
मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र कामता सिंह निवासी 60 ग्रीन एन्क्लेव सूर्या एन्क्लेव थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है जो कि अपने बेटे मयंक सिंह को मोटरसाइकिल पर पुलिस डी.ए.वी. स्कूल छोड़ने जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि जह उसे हादसे के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े हुए अपने भाई विजय सिंह व भतीजे मयंक सिंह को रामा मंडी के जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही समय के बाद विजय सिंह की मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे थाना रामा मंडी के एस.आई. सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मृतक विजय सिंह के भाई पवन सिंह के बयानों पर थाना रामा मंडी में मौके से फरार हुए कार चालक आरोपी के खिलाफ 72 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता चला है कि बाप-बेटे की बाइक में टक्कर मारने वाली काली कार अमृतसर नंबर की थी, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक विजय सिंह का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
- महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी ‘लखपति दीदी योजना’, 1.50 लाख बनीं आत्मनिर्भर
- Rajasthan News: राजस्थान में पर्यटन को बड़ा झटका: खाली डिब्बों के साथ जैसलमेर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, युद्ध ने बिगाड़ा खेल
- आशा भोसले के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा- उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे
- हरियाणा में बड़ा खुलासा: जज को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ मांगने वाले वकील समेत दो गिरफ्तार
- ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश
