जालंधर। जालंधर के फोलड़ीवाल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार देर रात अचानक एक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। दुखद बताया है कि इस गाड़ी ड्राइवर भी था, जिसकी इस आग में जल कर मौत हो गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
आसपास के लोगो का कहना है कि देखते ही देखते आग भयानक बढ़ गई और चारों तरफ फैल गई, ड्राइवर निकलने की कोशिश किया लेकिन वह नहीं निकल पाया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
आग लगने के कारण व्यक्ति जिंदा जला
चश्मदीद लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी छपड़ के पास खड़ी थी और धू-धू कर जल रही थी। जब आग बुझाने के लिए वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति उसके अंदर फंसा हुआ है। जिसके बाद हमने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आई तब तक काफी देर हो गई थी और व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
शव बुरी तरह जल चुका था बताया गया है कि आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने शव को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से जल चुका था और उसकी पहचान करना तक मुश्किल हो रहा था। वहीं स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं गया हुआ था, जिससे वाहन की पहचान करने में भी मुश्किल आ रही है।

हत्या की भी आशंका पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही
पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी। वहीं पुलिस हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। शुरुआती जांच में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को वाहन में रखकर आग लगाई गई हो। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- नट समाज के बच्चों के भविष्य पर संकट! मिशल बंदोबस्त के कारण नहीं बना रहा जाति प्रमाण पत्र, समाज ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
- MP का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलपमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपए, कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले
- ‘ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए’, जमुई घटना पर बोले अनंत सिंह, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- रायपुर में गणेश झांकी के रूट पर डीजे-धुमाल का विरोध, बैन के लगे पोस्टर, व्यापारियों ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग
- दिल्ली SIR: 33 लाख ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब


