जालंधर. जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की तरफ से निकाली गई शुक्राना यात्रा के दौरान 2 गुटों के बीच में हुई लड़ाई हुई थी. इस दौरान मंदिर में भी पथराव जैसी घटना हुई थी. इस लड़ाई काअब नई वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कैसे दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो रही हैं और लोगों के बीच भगदड़ मच रही है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर किया है.
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है. कहा जा रहा है कि इस घटना में कई आम नागरिकों को भी चोट लगी है और कई को नुकसान हुआ है.

यह है मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2 अगस्त रविवार के दिन का है, जब विनीत धीर नॉर्थ हलके की कमान मिलने पर शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे. इस दौरान उनके साथ आप के कई नेता भी मौजूद थे. इसी दौरान शहर के दो ऐसे चर्चित गुट भी यात्रा में मौजूद थे, जिनके बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी.
- दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे 500 पुलिस बूथ, 6 फ्लाईओवरों का होगा कायाकल्प
- एक भगाने में लगा, दूसरा स्वागत को तैयार! स्वामी प्रसाद को अखिलेश की ना, कांग्रेस इंडी गठबंधन में शामिल करने को आतुर
- तीसरी कक्षा का छात्र बना हैवान : 6 साल की बच्ची को बेंच पर पटका, ईंट से सिर पर किए 12 वार
- ‘शीतल पैराडाइज’ में अवैध निर्माणः 146 की जगह बना दिए 222 फ्लैट, पार्किंग की जगह तान दी दुकानें और कम्युनिटी हॉल, EOW में शिकायत
- गुजरात के केवड़िया में भारत पर्व पर चमकी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति

