जालंधर। जालंधर के गोराया-फिल्लौर मार्ग पर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोराया से फिल्लौर की ओर जा रहा टाटा ट्रक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रहे टाटा ऐस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टाटा ऐस में सवार सभी 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया।
दूसरी तरफ फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहा टाटा ऐस ट्रक की चपेट में आ गया। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा ऐस में सवार सभी 13 लोगों को चोटें आईं।
राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद SSF की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

