जालंधर. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। खबर है कि ये दोनों ही भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का काम करते थे।
पुलिस का आरोप है कि तीनों शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के संपर्क में रह कर कई जानकारी देते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले तीन से चार महीनों से अपने मकसद में काम कर रहे थे और जालंधर सहित अन्य राज्यों से भी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने का काम करते थे। खबर यह भी है कि तीनों मिल कर आगे के काम को अंजाम देने वाले थे। पुलिस के अनुसार तीनों आपस में अच्छे दोस्त हैं और उनसे पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। भरत वर्मा के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला भी दर्ज बताया गया है, लेकिन वह भारत की कई अहम जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाता था।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों में जाकर भी सरकारी विभागों से जुड़ी गतिविधियों और महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजते थे। मामले में पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक और अन्य अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- 7 रन पर OUT… फिर भी कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और पोंटिंग छूटे पीछे
- राजीव दत्ता की ऐसी हालत बिगाडूंगा… पूर्व विधायक गुंजल के विवादित बयान पर हाईकोर्ट में क्या हुआ?
- ‘अगली बार बनारस आएंगे तो कोई नहीं रोक पाएगा’, बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दी चुनौती
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा

