जालंधर: यातायात से जुड़ी पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नई पहल की है.अब हाईटेक तरीके से पुलिस ड्रेसअप रहेगी. ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बॉडी-वॉर्न कैमरे उपलब्ध करवाए गए है. ड्यूटी के दौरान इन कैमरों से पुलिस कर्मचारियों की गतिविधियों के साथ-साथ वाहन चालकों और आम लोगों से होने वाली बातचीत भी रिकॉर्ड की जा सकेगी. इससे हर पल और कार्यवाही कैमरे में कैद होगी.
खबर है कि गत दिन पुलिस कर्मी की ट्रक चालक से हुई थप्पड़ मारने की घटना के बाद पुलिस ने फिर से बॉडी कमरे लगाने का निर्णय लिया है. बॉडी कैमरों के इस्तेमाल से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की जाने वाली कार्रवाई अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनेगी. किसी कार्रवाई को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर कैमरे की रिकॉर्डिंग से पल पल की जानकारी सामने आएगी और सही बात सामने आने में मदद मिलेगी. बॉडी कैमरों से ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई रिकॉर्ड होने से पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ेगी.
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से जिम्मेदार पुलिसिंग, निष्पक्ष यातायात प्रवर्तन और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद को बढ़ावा मिलेगा. लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग देने की अपील भी की गई है.
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर

