जालंधर : पंजाब के गांव मुन्नबरपुरा में रविवार सुबह दो युवकों की अचानक मौत हो गई. मौत का कारण कथित तौर पर चिट्टे की ओवरडोज माना जा रहा है. इस घटना के बाद आसपास के लोगों का यही कहना है कि दोनों काफी समय से नाश करते थे . मौत के पहले भी उन्होंने नशा किया था. मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. ग्रामीणों का दावा है कि दोनों युवकों की मौत नशे की कथित ओवरडोज के कारण हुई है.
जानकारी मिली है कि दोनों लबे समय से चिटटे का नाश करते थे.
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रिंसपाल और 27 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है. बताया गया कि हरप्रीत सिंह विवाहित था और एक बच्चे का पिता था, जबकि प्रिंसपाल चार बहनों का इकलौता भाई था, दोनों युवक बीते दिन एक साथ गए थे और उन्होंने कथित तौर पर एक साथ नशे का इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद घर पहुंचने पर प्रिंसपाल की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, जबकि हरप्रीत सिंह का शव रविवार सुबह खेतों से बरामद हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि मौके से दोनों के पास एक-एक सिरिंज भी मिली है.
घटना के बाद गांव की पंचायत और परिजनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई. उनका कहना है कि छोटी आबादी वाले इस गांव में दो युवकों की कथित ओवरडोज से हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.
पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
- नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट का आरोप, 6 घंटे घेराव के बाद SHO समेत 6 सस्पेंड
- सोमवार से रविवार तक इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ने से पूरी होती है मनोकामना
- अवैध रेत खनन पर वन विभाग कार्रवाई, महिला अधिकारी और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश…
- बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक सेवा की सराहना
- भारतीय ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, Maruti ला रही धांसू EV MPV तो Hyundai की नई SUV भी तैयार

