कुंदन कुमार, पटना। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी और दरिंदगी का वायरल वीडियो सामने आने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस गंभीर मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और सरकार पर तीखा हमला बोला है।

​ पोस्ट के जरिए तीखा कटाक्ष

​तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक काल्पनिक मुख्यमंत्री-पुलिस संवाद का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर जोरदार कटाक्ष किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने अपराधियों के पहनावे (भगवा गमछे) और उनकी जाति का विशेष हवाला देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

​सरकार पर साधा निशाना और तेज हुई बयानबाजी

​तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं और बच्चियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं और वारदात के समय जिम्मेदार नेता व्यस्त थे। इस घटना के बाद से सत्ताधारी दल (BJP-JDU) और विपक्षी दल RJD के बीच सियासी बयानबाजी औरारोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से तेज हो गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।