विजय कुमार, जमुई। जिले के निजुआरा निवासी निलेश कुमार सिंह को सार्जेंट से मेजर सार्जेंट (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुलिस कार्यालय, हाजीपुर में आयोजित गरिमामयी पाइपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा खैरा प्रखंड के निजुआरा निवासी सार्जेंट निलेश कुमार सिंह को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नत किए जाने पर उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर अलंकृत किया गया।

SP ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत सार्जेंट मेजर निलेश कुमार सिंह को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते रहें तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल

सार्जेंट मेजर निलेश कुमार सिंह की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

ये भी पढ़ें- घर के बाहर सो रहे 8 माह के बच्चे का अपहरण, SIT ने 4 दिन में सकुशल बरामद किया, आरोपी दंपती गिरफ्तार