कुंदन कुमार, पटना। जन सुराज के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज सोमवार (13, जुलाई) को अपना नामांकन दाखिल किया। उपचुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन पर्चा भरने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, किसी का कोई गढ़ नहीं होता है। सबकुछ जनता का होता है, जनता जिसको चाहेगी उसकी जीत होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि, किसी पार्टी और नेता का कोई गढ़ नहीं होता है। जनता का गढ़ है। उन्होंने कहा कि, बांकीपुर विधानसभा का जो उप चुनाव हो रहा है। वह चुनाव नहीं है। यह बिहार में नेतृत्व बदलने का चुनाव है। बिहार में बीजेपी की अहंकार को मिटाने का चुनाव है।

खबर अपडेट हो रही है……