प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी के लिए विशेष फूल बंगला तैयार किया गया है। इसके लिए जयपुर से फूल मंगाए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन शुरू हो गए है। यहां रात 12 बजे जन्म आरती की जाएगी।

पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गुरु सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने यहां 64 दिनों में 64 कलाओं और 14 विद्याओं का ज्ञान प्राप्त किया था। श्रीकृष्ण के साथ बलराम और सुदामा भी इसी आश्रम में शिक्षा लेते थे। इसलिए जन्माष्टमी पर यहां होने वाले आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

ये भी पढ़ें: इंदौर का 230 साल पुराना अनोखा मंदिर: जन्माष्टमी पर मां यशोदा की गोद भराई से पूरी होती है संतान की मनोकामना, देश-विदेश से पहुंचती हैं महिलाएं

सांदीपनि आश्रम की मुख्य पुजारी कीर्ति रूपम व्यास ने बताया कि शिक्षा स्थल में अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार हमने फूलों के श्रृंगार से सुशोभित किया गया है। जन्म आरती के लिए उन्हें पालकी में बिठाया गया है। रात में जन्म आरती होगी, अभिषेक पूजन और प्रसादी वितरण होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। सांदीपनि आश्रम, बड़ा गोपाल मंदिर, छोटा गोपाल मंदिर और महाकाल मंदिर में भक्त पहुंच रहे है। सभी जगहों पर फोर्स तैनात किया गया है। सुगतमा से दर्शन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। बारिश का पूर्वानुमान को देखते हुए सांदीपनि आश्रम में वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए है। सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि पुलिस की ओर से दिए गए निर्देश का पालन करे, ताकि सुगतमा से सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m