Jantar Mantar CJP Protest: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradha) के इस्तीफा नहीं देने को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है। दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर से पुलिस और प्रदर्शनकारियों का रणक्षेत्र बन गया है। जंतर-मंतर से सटे टॉलस्टॉय मार्ग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव (Stone pelting at Jantar Mantar) किया। प्रदर्शनकारियों के पथराव में कई पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए हैं। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RAF ने लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े।

टॉलस्टॉय मार्ग पर इससे पहले भी दो बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो चुकी है। पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटी है। जबकि RAF लगातार आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।इससे पहले 21 जुलाई की रात को संसद मार्ग पर और 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज हुआ था।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस के इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m