मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिले के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में 17 अक्टूबर को काम के दौरान पिघले लोहे की छीटों से झुलसे कर्मचारी की मौत मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। कंपनी के डायरेक्टर और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य संचालन का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज किया गया है।

दरअसल दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में स्थित जेडी स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से वहां कार्य कर रहे 42 वर्षीय संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गया था। उन्हें तुरंत पंडित जवाहर लाल नेहरू होस्पिटल से बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, लेकिन श्रमिक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें – Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस के प्राथमिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान लापरवाही पूर्वक कार्य कराना पाया गया। इस पर प्लांट के संचालक और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दो साल पहले भी श्रमिक की हुई थी मौत

इस घटना पर जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू ने आरोप लगाया था कि इसी कंपनी के दूसरे प्लांट में करीब दो साल पहले श्रमिक की झुलसने से मौत हो गई थी। उस मामले में भारी विरोध के बाद पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा मिल पाया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H