कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अपने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष या संजय झा के उस बयान को {जिसमें उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है। पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड में यूनाइटेड हटाकर जनता दल नीतीश कर दिया जाए) अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि बिल्कुल नीतीश कुमार हमारे सबसे बड़े नेता हैं, उनकी पार्टी है। अगर पार्टी में इस तरह का प्रस्ताव आता है, तो यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास कर दिया जाएगा।

चिराग की मांग पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के द्वारा लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार रामविलास पासवान के नाम पर जगह रखे जाने और प्रतिमा लगाए जाने के नाम पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, सरकार के पास अगर प्रस्ताव आता है, तो सरकार उसकी समीक्षा करेगी और समीक्षा के बाद ही सरकार को निर्णय ले सकती है।

लालू परिवार पर आरोप तय होने पर कही ये बात

वहीं, लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी तेजस्वी यादव के आईआरसीटीसी घोटाले मामले में आरोप तय किए जाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि, यह न्यायालय का मामला है। न्यायालय सब कुछ देख रही है और न्यायालय ही जो फैसला करती है, वह सबको मानना पड़ता है।

गौरतलब है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में राहत देते हुए 7 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांचे गए इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 अक्टूबर को होगी। 

नीतीश कुमार को बताया बिहार का विश्वकर्मा

नीतीश के नाम पर बख्तियारपुर का नाम रखे जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। बिहार के विश्वकर्मा है। अगर बख्तियारपुर का नाम बदलकर उसकी जगह नीतीशपुर नाम रखने की बात आती है, तो बदलने में कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें- बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है! CM सम्राट ने अचानक BJP कोटे के सभी मंत्रियों की बुलाई बैठक