Bihar News: जदयू ने बिहार में संगठन को और मजबूत करने की कवायद के तहत आज बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव बनाए गए
जदयू की इस नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव और 74 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को एक बार फिर पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने कुल 9 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है।
जदयू का कहना है कि नई टीम के गठन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है, ताकि पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।





ये भी पढ़ें- ‘2 दिन में युवक नहीं मिला, तो होगा बड़ा आंदोलन’, करबिगहिया पहुंचे प्रशांत किशोर ने दिया अल्टीमेटम

