कुंदन कुमार, पटना। बांकीपुर से उपचुनाव लड़ रहे जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर आज बुधवार (8 जुलाई) को प्रदर्शन के दौरान करबिगहिया पहुंचे, जहां उन्होंने जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुए युवक के कथित अपहरण को लेकर परिजन और स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने भरोसा दिलाया की पुलिस एक्शन लोगी आप लोग चिंता नहीं करें।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि दो दिनों के अदंर युवक की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो वह स्वयं स्थानीय लोगों के साथ इस आंदोलन में शामिल होंगे।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी पूरी घटना

​लापता युवक की पहचान न्यू करबिगहिया की कब्रिस्तान गली निवासी 33 वर्षीय बंटी के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पटना जंक्शन स्थित दूध मार्केट के पास एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बीते मंगलवार देर रात करीब 1 बजे 7 से 8 लोग बंटी के साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जबरन अपने साथ ले जा रहे हैं।

अवैध सेक्स रैकेट का विरोध कर रहा था युवक

​परिजनों के अनुसार, बंटी सोमवार रात करीब 11:30 बजे अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए पटना जंक्शन गया था। काफी देर तक न लौटने पर जब परिजनों ने फोन किया, तो उसने ट्रेन लेट होने की बात कहकर कॉल काट दिया। इसके बाद अहले सुबह से उसका फोन नहीं लगा, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। ​परिजनों का आरोप है कि बंटी स्टेशन के आसपास चल रहे कथित अवैध सेक्स रैकेट और गलत गतिविधियों का लंबे समय से विरोध कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- हादसा या हत्या? सीमेंट फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस