कुंदन कुमार, पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में आज रविवार (21 जून) को राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में शामिल सभी नेता और सदस्यों ने उमेश सिंह कुशवाहा को तीसरी बार बतौर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया। जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने राज्य परिषद की बैठक खत्म होने के बाद कहा कि, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें समर्थन दिया गया। राज्य परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने सपोर्ट किया। इसके साथ ही धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया।
‘नीतीश के विरासत को आगे बढ़ाएंगे निशांत’
खालिद अनवर ने कहा कि, उनके (उमेश सिंह कुशवाहा) नेतृत्व में 2025 में जेडीयू ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में एक करोड़ लोगों को जोड़ा गया। उन्होंने यह भी कहा कि, निशांत नीतीश कुमार के विरासत को आगे बढ़ाएंगे। जेडीयू के सभी बड़े नेता और सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में नीतीश कुमार के सामने निशांत को नेतृत्व देने की बात रखी।
निशांत के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी जदयू- शैलेश कुमार
बैठक में शामिल ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि, राज्य परिषद में उमेश कुशवाहा फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और निशांत कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ने का काम करेंगे। निशांत कुमार मंत्रिमंडल में हैं और निशांत कुमार के ही नेतृत्व में जदयू आगे बढ़ेगी।
हम लोग निशांत के साथ- कोमल सिंह

राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंची जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा कि, हम लोग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विचारधारा को लेकर राजनीति कर रहे हैं। बहुत कुछ उनसे सीखे हैं और आगे भी सीखना है। उन्होंने कहा कि उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम निशांत कर रहे हैं और हम लोग उनके साथ हैं।
पार्टी को आगे ले जाएंगे निशांत- सुनील कुमार
JDU नेता और बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने JDU की राष्ट्रीय और राज्य परिषद की बैठक पर कहा, “सर्वसम्मति से प्रदेश JDU अध्यक्ष के रूप में उमेश कुशवाहा के निर्वाचन पर सहमति बनी। सभी ने सर्वसम्मति से माना कि आने वाले समय में निशांत कुमार प्रमुख रूप से पार्टी में सक्रिय रहेंगे। उनमें नेतृत्व की क्षमता है। वे पार्टी को आगे ले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- पीड़ित परिवार से मिलने भरत तिवारी के घर जाएंगे पवन सिंह, मुख्यमंत्री सम्राट से की यह बड़ी मांग

