Rajasthan News: राजस्थान के कोटा ( Coaching Hub Kota) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बिहार के रानीगंज की रहने वाली जयश्री शनिवार देर रात विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से JEE परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही विज्ञान नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि छात्रा फ्लाईओवर से कैसे गिरी। पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवती विज्ञान नगर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी और कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञान नगर थाने के एएसआई कय्यूम हुसैन ने बताया कि छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फ्लाईओवर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले छात्रा वहां कैसे पहुंची और उस समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा अकेले फ्लाईओवर तक पहुंची थी या किसी के साथ आई थी। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital Kota) की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल विज्ञान नगर थाना पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 18 oct 2026: लालू परिवार से मल्लिका शेरावत ने की मुलाकात, 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- शादीशुदा युवक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, निर्वस्त्र हालत में कुएं में फेंका शव, छुट्टी में जाने पर पुलिस को हुआ शक, आरोपी गिरफ्तार
- शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में लौटते ही फ्लॉप, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए बोल्ड, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास, देखें VIDEO
- गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई कारों को मारी टक्कर
- Tiger Shroff Firing Video : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का VIDEO आया सामने, ड्राइवर हुआ घायल, एक्टर ने दौड़ाई कार
