महाराष्ट्र के ठाणे शहर में छह लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण व्यापारी को कम कीमत पर सोना बेचने के बहाने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के गोरेगांव निवासी 31 वर्षीय पीड़ित ने दावा किया कि आरोपियों ने उसे रियायती दर पर सोना बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपियों ने कथित तौर पर 12 मई को वसंत विहार इलाके में उससे 14 लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन वादे के अनुसार 100 ग्राम सोना नहीं दिया।
ठाणे में सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर एक ज्वेलरी व्यापारी से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे में सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर एक ज्वेलरी व्यापारी से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद कारोबारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
गोरेगांव निवासी व्यापारी ने आरोप लगाया कि छह लोगों ने 100 ग्राम सोना देने का वादा कर उससे नकद 14 लाख रुपये की रकम ले ली, लेकिन सोना नहीं दिया.
पुलिस के अनुसार पीड़ित 31 वर्षीय ज्वेलरी व्यापारी गोरेगांव का रहने वाला है. व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर बाजार कीमत से कम दर पर सोना उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था. आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास सस्ता सोना उपलब्ध है और यदि वह नकद भुगतान करेगा तो उसे 100 ग्राम सोना रियायती कीमत पर दे दिया जाएगा.
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने व्यापारी को 12 मई को वसंत विहार इलाके में बुलाया. यहां बातचीत के दौरान आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि भुगतान मिलते ही सोना सौंप दिया जाएगा. व्यापारी ने उन पर विश्वास करते हुए 14 लाख रुपये नकद दे दिए. हालांकि रकम लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और व्यापारी को सोना नहीं दिया गया.
काफी देर इंतजार करने के बाद जब व्यापारी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब उसने पुलिस से संपर्क किया. मामले की शिकायत मिलने के बाद चितलसर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है.
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि FIR में तीन लोगों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात आरोपियों को भी आरोपी बनाया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

