पश्चिम बंगाल की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाली री-पोलिंग से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीटों में शामिल फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में री-पोलिंग से ठीक 72 घंटे पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी सुरक्षा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट से अग्रिम राहत और गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की है.

पश्चिम बंगाल के फलता में री-पोलिंग से ठीक 72 घंटे पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में सुरक्षात्मक राहत की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत की मांग की है. जहांगीर खान का आरोप है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत कई झूठी FIR दर्ज कराई गई हैं. इन्हीं मामलों के चलते उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है.

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी याचिका में कहा कि वह फलता विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और क्षेत्र में उनका चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है. उम्मीदवार का स्पष्ट आरोप है कि उनके खिलाफ जानबूझकर कई झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं, ताकि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर किया जा सके. इसी चुनावी दबाव और गिरफ्तारी के डर के चलते उन्होंने अपनी स्वतंत्रता और सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत की शरण ली है.

TMC उम्मीदवार की ओर से वरिष्ठ वकील किशोर दत्ता ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया. बताया जा रहा है कि इस याचिका पर आज दोपहर 2:00 बजे सुनवाई होने की संभावना है.

चुनाव आयोग ने ईवीएम गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है. उधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी को फाल्टा आकर प्रचार करने की चुनौती दी. काउंटिंग और रिजल्ट 24 मई को होगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के फलता में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ था, जहां कई केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं थीं. इसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, फलता विधानसभा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक री-पोलिंग कराई जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m