झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर फंदे से लटके युवक और युवती के शव मिले। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हलचल मच गई। मृतकों की पहचान आशा पिता छितू भूरिया (18 वर्ष) और अजय पिता मन्नू भूरिया (19 वर्ष), दोनों निवासी नाहरखोदरा फलिया, खेड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

READ MORE: महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति

घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत हुई? मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m