शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। एक माह तक 15 से ज्यादा ट्रेन बदले रूट से चलेंगी। अगले महीने जुलाई में भोपाल, बीना और आसपास के रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।

दरअसल, झांसी मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित यार्ड री मॉडलिंग कार्य के चलते एक जुलाई से एक अगस्त तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, कई ट्रेनों को बीना से झांसी से मथुरा रूट के बजाय बीना से रुठियाई, सौगरिया से बयाना से मथुरा रोड पर चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG में दस्तक, MP में देरी… 16 साल बाद मानसून की ऐसी सुस्ती; एंट्री के बाद भी ज्यादा बारिश के आसार नहीं

कुछ ट्रेनों को 10 मिनट से लेकर 110 मिनट तक देरी तक संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेन 13 जुलाई से परिवर्तित मार्गों पर चलेगी, जो ट्रेन 1 जुलाई से बदले हुए रूट पर चलेगी। रेल यात्रियों से अपील कै हा कि यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या कुछ रहेगा खास ? इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m