Jharkhand Chatra Guard Murder: झारखंड के चतरा में एसपी आवास के पास दिनदहाड़े हुए निजी सुरक्षा गार्ड के हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या की वजह कोई बड़ी रंजिश नहीं, बल्कि एक चुटकी ‘खैनी’ (khaini dispute) बनी। एक चुटकी ‘खैनी’ की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ‘खैनी मांगने’ को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि निजी गार्ड ने अपनी सर्विस बंदूक से साथी गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनोरमा देवी के बेटे विनीत यादव उर्फ रॉकी यादव के निजी सुरक्षा गार्ड है। दोनों किसी कार्य से चतरा आए हुए थे। एक ही वाहन में सवार थे। इसी दौरान खैनी मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोपी निजी गार्ड बलविंदर सिंह ने गुस्से में अपनी बंदूक से साथी गार्ड अतुल सिंह पर गोली चला दी। गोली लगते ही अतुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अतुल सिंह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय उसकी क्या भूमिका रही और उसने विवाद रोकने की कोशिश की थी या नहीं। इस संबंध में उससे भी पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ, टंडवा एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सकेष

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m