Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: झारखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। झारखंड के 48 नगर निकायों में 6100 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,962 महिलाएं हैं। गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं 48 शहरी निकायों में बैलट पेपर से कुल 43 लाख से ज्यादा मतदाता 4307 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के मेयर /महापौर और अध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर होगा, जबकि वार्ड पार्षद और सदस्यों के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर से मतदान होगा।
इसी बीच, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं से अपने मत का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। रांची के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के बाद एक मतदाता जितेंद्र चौधरी ने भी सभी लोगों से वोटिंग करने कि अपील की है।
गे. बता दें कि लंबे समय के बाद झारखंड के 48 नगर निकायों में शहर की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। सुबह 7:00 से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार यानी वर्ष 2018 में हुए नगर निकाय चुनाव के वोटिंग परसेंटेज के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान होगा।
सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी
संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है. रांची नगर निगम के मेयर और 53 वार्ड के पार्षदों के चुनाव के लिए 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2018 में जहां रांची नगर निगम में 49.30% मतदान हुआ था, जबकि मेदनीनगर में 59% , हजारीबाग में 55%, गिरिडीह में 61.47 प्रतिशत, देवघर में 58.25%, धनबाद में 53%, चास में 52% जबकि आदित्यपुर में 61% मतदान हुआ था।जबकि नगर परिषद के लिए गढ़वा में 67% , विश्रामपुर में 66.6% चतरा में 63% ,झुमरी तीलैया में 65.4% ,मधुपुर में 68.32%, गोड्डा में 63 %,साहिबगंज में 61%,पाकुड़ में 69.69%, दुमका में 58%, दुमका में 58%, मिहिजाम में 65%, चिरकुंडा में 59.43%, फुसरो में 59%, रामगढ़ में 67.2%, लोहरदगा में 71.96%, गुमला में 63 %,सिमडेगा में 64.7 %,,सिमडेगा में 64.72 %,चक्रधरपुर में 61.19%, चाईबासा में 63.97 %और कपाली में 57% मतदान हुआ था।
वहीं नगर पंचायत की बात करें तो लातेहार में 70.7% कोडरमा में 72.49% डोमचांच में 72%, राजमहल में 65%, बड़हरवा में 74%, बासुकीनाथ में 76.6%, जामताड़ा में 66%, बुंडू में 72 %,खूंटी में 62 %,सरायकेला में 72%, चाकुलिया में 75.14%, हुसैनाबाद में 63 %,मझिआव में 70.9% , श्री बंशीधर नगर में 68 % और छतरपुर में 71.43 % मतदान हुआ था। ऐसे में लंबे अंतराल के बाद हो रहे चुनाव में उम्मीद जताई जा रही है की आज हो रहे झारखंड के 48 नगर निकायों में वोटिंग परसेंटेज में वृद्धि हो सकती है। रांची नगर निगम के मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. 27 फरवरी को निकाय चुनाव का परिणाम जारी होगा।
बाबूलाल मरांडी ने लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा
इधर, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झारखंड नगर निकाय चुनाव में आज अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक वोट आपके नगर के विकास और बेहतर भविष्य की दिशा तय करता है। स्वच्छ, सुंदर व भयमुक्त वातावरण में मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


