कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ का कहना है कि हाल के दिनों में देखने के लिए आया है कि युवाओं को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से यह भी दिखाई दिया है कि युवा अवेयरनेस भी आई है। आप इंदौर का कार्यक्रम को देखेंगे तो पूरी तरह से प्रायोजित नजर आएगा, इसमें युवाओं का सहयोग उतना नजर नहीं आएगा, यह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है।

भ्रमित करने के लिए कोई भी बात करें

युवाओं के भविष्य के लिए जितना पीएम मोदी जितना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं उसके आधार पर कहीं भी किसी भी प्रकार से हम मध्य प्रदेश की बात करें तो छात्रों में कोई ऐसी दिक्कत नहीं है फिर भी यह कार्यक्रम वह कर रहे हैं इसमें उन्होंने व्यवस्था की है कि 35 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा जबकि उन्हें अपनी खुद की उम्र का पता कर लेना चाहिए, युवाओं की बात, युवा की स्थिति में उनको समझना चाहिए कि भ्रमित करने के लिए कोई भी बात करें,लेकिन युवा अब पूरी तरह से जागरूक हो चुका है।

राहुल गांधी कुछ लेकर जाने वाले नहीं

उसे पता है कि उसकी शिक्षा से लेकर उसके संस्कारों तक तमाम सारी स्थितियों में कौन उनके साथ खड़ा है रोजगार की बात कौन कर रहा है उद्योग की बात कौन कर रहा है विदेशी और स्वदेशी जितने भी हमारे उद्योगों का व्यापार हैं उसमें नवाचार की कौन बात कर रहा है तो यह सिर्फ एकमात्र भारतीय जनता पार्टी के मुखिया हमारे नरेंद्र मोदी जी हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी हैं जो यह काम कर रहे हैं इस क्षेत्र में वह युवाओं के बीच रहते हैं हमारे सभी लोग काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश में कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी कुछ लेकर जाने वाले नहीं है लोकसभा में स्थित सभी ने देखी थी भविष्य में विधानसभा में भी यह देखने मिलेगा और उसका प्रतिबिंब नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने के लिए मिलेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m