संजय कुमार , जींद। Jind जिले की छात्राओं ने Haryana Board of School Education Bhiwani द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (मार्च-2026) में बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। टॉप-3 मेरिट सूची में जींद की दो छात्राओं ने जगह बनाकर शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Yogita (शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुढ़ाइन) और Muskan (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब) ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस सफलता से स्कूल और परिजनों में खुशी की लहर है।

प्रदेश स्तर पर पहला स्थान Deepika ने 499 अंक लेकर हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान Udita ने 498 अंक प्राप्त कर अपने नाम किया।

यह परिणाम आने के बाद संबंधित स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल Jind जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश में छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा का भी परिचय दिया है।