Reliance Jio IPO Open Today: इंतजार खत्म होने वाला है। बस कुछ देर में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का देश का सबसे बड़ा IPO जरिए कंपनी ₹30,188 करोड़ जुटाएगी। यह IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी कर रही हैं। इसमें मिनिमम ₹13,428 का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से लिस्टिंग पर 22% रिटर्न मिल सकता है।
Jio Platform IPO की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर होगी। कंपनी की ओर से सभी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है। आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले बीते सोमवार को इसे एंकर निवेशकों के लिए ओपन किया गया था, जहां इसे 30 गुना बुक किया गया था। 8110 करोड़ रुपये के शेयर के बदले एंकर निवेशकों ने 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। आईपीओ में बोली लगाने का मौका निवेशकों को 21 अक्टूबर से 23 अक्तूबर तक मिलेगा। बंद होने के बाद बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा। जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। वहीं Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर होगी।
इतना है आईपीओ प्राइस बैंड
Jio Platforms IPO का साइज 30,213 करोड़ रुपये है। ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। IPO में महज 13000 रुपये से कुछ ज्यादा लगाकर आप लिस्टिंग के बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में पार्टनर बन सकते हैं। इसके प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी ने आईपीओ का 50 फीसदी कोटा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी QIB के लिए रखा है, तो वहीं एनआईआई के लिए 15 फीसदी कोटा रिजर्व है। इसके अलावा बात करें, रिटेल निवेशकों के लिए तय कोटे की तो ये 35 फीसदी तय किया गया है।
कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ के शेयर्स रिजर्व
- कर्मचारियों के लिए: एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
- एम्पलॉई डिस्काउंट: कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट भी मिलेगी।
- RIL शेयरहोल्डर्स: एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा है।
मिनिमम 12 शेयर्स खरीद सकते हैं रिटेल इनवेस्टर्स
IPO में महज 13000 रुपये से कुछ ज्यादा लगाकर आप लिस्टिंग के बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में पार्टनर बन सकते हैं।IPO में रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 12 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इश्यू के अपर प्राइज बैंड ₹1,119 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹13,428 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 14 लॉट यानी 168 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,87,992 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
(नोट- निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

