Delhi Weather Change: ठंड और त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने लगी है। इसी के साथ ही एक बार फिर दिल्ली में ‘वायु प्रदूषण’ (Delhi air pollution) लौट आया है। विजयादशमी के अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला है। अक्षरधाम के पास बायोडायवर्सिटी पार्क में घना कोहरा नजर आया। धुंध और स्मॉग के कारण Delhi का AQI भी टेंशन देने लगा है। इसी के साथ ही दिल्लीवासियों को दोमघोंटू हवा में रहने की मजबूरी सताने लगी है।
हालांकि, बुधवार सुबह तक राजधानी के कई इलाकों में AQI पहले ही ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया था। आधी रात के आंकड़ों के मुताबिक बवाना में AQI 273, द्वारका सेक्टर-8 में 262, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 248 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 230 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है।
इधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, मंगलवार (20 अक्टूबर) को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औस से 0.7 डिग्री कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि औसत से 0.8 डिग्री कम है। सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पालम में भी ये 29.3 डिग्री रहा।
दशहरा के बाद बढ़ी चिंता
दिल्ली में मंगलवार को दशहरा मनाया गया। इस दौरान कई जगह रामलीला के आयोजन हुए और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। कई जगह आतिशबाजी भी हुई. इसके बाद बुधवार सुबह हवा में धुंध और स्मॉग देखने को मिला है। सर्दी बढ़ने के साथ दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता आमतौर पर प्रभावित होती है। तापमान कम होने और हवा की रफ्तार कम रहने पर प्रदूषक हवा में फंस सकते हैं। इसके अलावा आसपास के राज्यों में पराली जलाने से निकलने वाला धुआं भी दिल्ली की हवा को प्रभावित करने वाला एक कारण है।
दिल्ली में बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची तो रेखा गुप्ता सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक के लिए विंटर एक्शन प्लान (Delhi Winter Action Plan) तैयार किया है। प्लान के तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। साथ ही बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, निर्माण स्थलों की निगरानी और वर्क फ्रॉम होम तक भी प्लान में शामिल किया गया है। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्थलों पर कार्रवाई करना इस व्यवस्था की अहम कड़ी होगी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

