Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (20 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली में प्रदूषण पर सीएम रेखा गुप्ता बड़ा एक्शनः बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; ‘मैली यमुना’ को साफ करने अमित शाह दिल्ली को देंगे ₹8,941 करोड़ की सौगात; दिल्ली में ठंड की दस्तक; Delhi IGI Airport पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में प्रदूषण पर सीएम रेखा गुप्ता बड़ा एक्शनः बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
ठंड और त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने लगी है। 20 अक्टूबर को रावण दहन के बाद इसमें तेजी से बढ़ने की आशंका है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची तो रेखा गुप्ता सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक के लिए विंटर एक्शन प्लान (Delhi Winter Action Plan) तैयार किया है। प्लान के तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। साथ ही बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, निर्माण स्थलों की निगरानी और वर्क फ्रॉम होम तक भी प्लान में शामिल किया गया है। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्थलों पर कार्रवाई करना इस व्यवस्था की अहम कड़ी होगी।

2. ‘मैली यमुना’ को साफ करने अमित शाह देंगे ₹8,941 करोड़ की सौगात
दिल्ली में पानी की सप्लाई बेहतर बनाने और यमुना (Yamuna River) में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। दिल्ली में जल व्यवस्था और यमुना की सफाई को लेकर 22 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह ₹8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाइन बिछाने और पुराने प्लांट की क्षमता बढ़ाने जैसे काम शामिल है।

3. दिल्ली में ठंड की दस्तक
अक्टूबर महीना खत्म होने में 10 दिन बचे हुए हैं। इसी के साथ ही अब दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनताम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अक्टूबर महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में पारा गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और ये मौसमी औसत से 1.3 डिग्री कम है।

4. Delhi IGI Airport पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब कॉफी पीने का एक अनोखा अनुभव मिलने जा रहा है। यहां टर्मिनल-3 के गेट नंबर 42 के पास रोबोटिक कैफे शुरू किया गया है, जहां ऑर्डर लेने से लेकर कॉफी तैयार करने और उसे ग्राहक तक पहुंचाने का काम रोबोट करेगा। इस आधुनिक कैफे का वीडियो एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।
कल की महत्वपूर्ण खबरें……
पीएम मोदी ने आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन कियाः पीएम मोदी इस बार आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां स्थित DDA ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रावण दहन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर भगवान राम के आदर्शों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की जीत का उद्घोष कर रहा है. भगवान राम ने रावण का अंत किया और मानवता को ऐसे आदर्श दिए, जो इतिहास में अतुलनीय हैं. उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सच्चाई और नीति का रास्ता नहीं छोड़ने की सीख दी. (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकारः ठंड और त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने लगी है। 20 अक्टूबर को रावण दहन के बाद इसमें तेजी से बढ़ने की आशंका है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची तो रेखा गुप्ता सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी नियमों की निगरानी को बढ़ा दिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) सोमवार को दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण के नियंत्रण के लिए निर्धारित नियमों का सही से पाल हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

