Jio Platforms Share Market Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हो गया है। 28 अक्टूबर को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हुआ। इस दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ ही रिलायंस ग्रुप (reliance group) के बाद मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए है। जबकिएयरटेल का मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रुपए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री ने रिलायंस ग्रुप को एक झटके में देश का सबसे वैल्यूएबल कॉरपोरेट घराना बना दिया। कई दशक से यह तमगा टाटा ग्रुप के पास था। जियो की लिस्टिंग के साथ ही रिलायंस ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹28.9 लाख करोड़ पहुंच गया। टाटा ग्रुप ₹25.6 लाख करोड़ के साथ दूसरे और अडानी ग्रुप ₹16.6 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू के दौरान पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। इस बीच एक खास तस्वीर भी देखने को मिली, जब मुकेश अंबानी लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, Jio Platforms Share Listing के बाद उनके बेटे अनंत अंबानी स्पीच दे रहे थे, तो हाथों से तालियां बजाते हुए मुकेश अंबानी भावुक हो गए। जियो की लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी ने रिलायंस की विरासत और लोगों के प्यार को याद करते हुए कहा कि जियो को पूरे देश का आशीर्वाद मिला है। मां ने कहा ‘जियो मेरे लाल’, दादी ने कहा ‘जुग जुग जियो’ और दोस्तों ने कहा ‘जियो यार’। उन्होंने कहा कि जियो को भारत की जनता ने बनाया है और देश के लोगों के सपनों को पूरा करना ही उनका असली सपना है।  Jio लिस्टिंग सेरेमनी में जब Anant Ambani और Isha Ambani ने रिलायंस की विरासत को याद किया, तो मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू आ गए।

ईशा अंबानी ने कहा क्या कहा? 

28 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित समारोह में ईशा, अनंत और आकाश अंबानी ने जियो की 10 साल की यात्रा, ग्राहकों के भरोसे और रिलायंस की विरासत पर बात की। ईशा ने पिता मुकेश अंबानी को उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाई, तो अनंत ने जियो को भारत के करोड़ों लोगों के साथ जोड़ने और उनका विश्वास जीतने की बात कही। दोनों के संबोधन में परिवार के प्रति सम्मान और कंपनी के भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता साफ नजर आई।

उन्होंने कहा कि बार-बार, मेरे पिता ने एक ऐसा भविष्य देखा है जो दूसरे अभी तक नहीं देख पाए। मेरे पिता ने वह बनाने की हिम्मत दिखाई जिसे दूसरे नामुमकिन कहते थे और करोड़ों भारतीयों ने उनके विजन में नई संभावनाएं और उम्मीदें देखी हैं। भाई Akash Ambani को लेकर ईशा ने कहा कि आकाश, पिछले 13 सालों में इस सफर में हैं, मुझे नहीं लगता कि तुम एक भी दिन आधी रात से पहले घर आए हो। मुझे तुम्हारी बहन होने पर बहुत गर्व है।

100 अरब डॉलर के खास क्लब में जियो की एंट्री

बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के समय 100 अरब डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप वाली दुनिया की सिर्फ चौथी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे उसके फाउंडर खुद चला रहे हैं। इस मामले में जियो अब मेटा, अलीबाबा और इलॉन मस्क की स्पेसएक्स के क्लब में शामिल हो गई है।

इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा हुआ लिस्टिंग प्राइस

जियो का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ जबकि इसका इश्यू प्राइस 1,119 रुपये था। इस कीमत पर जियो का मार्केट वैल्यू ₹12.5 लाख करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही जियो देश की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी बन गई। उसके आगे केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज ही है। दोनों कंपनियों की जॉइंट मार्केट वैल्यू ₹28.7 लाख करोड़ है। एचडीएफसी ग्रुप (13.91 लाख करोड़ रुपये) चौथे और बजाज ग्रुप (13.88 लाख करोड़ रुपये) पांचवें नंबर पर है।

दुनिया में सबसे ज्यादा अप्लाई किया गया IPO

जियो की यह शानदार लिस्टिंग उसके IPO को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स का ही नतीजा है। इश्यू खुलने के सिर्फ 100 मिनट के अंदर पूरा सब्सक्राइब हो गया था। इस IPO को रिकॉर्ड 1.39 करोड़ आवेदन मिले, जिसके साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा अप्लाई किया गया IPO बन गया। कुल मिलाकर यह इश्यू 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। हर कैटेगरी में निवेशकों ने खुलकर पैसा लगाया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने लिए रिजर्व शेयरों से 71 गुना ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाई।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m