अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले में आज सोमवार (30 मार्च) को हिंदुस्तान आवाम मोर्चा द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सीएम नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में बिहार को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा, जो सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा।
नीतीश को बताया वीर पुरुष
इस दौरान संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि, नीतीश कुमार एक वीर पुरुष हैं। उनका कार्यकाल बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है। आने वाले समय में जो सरकार बनेगी, वह भी नीतीश कुमार जी के निर्देशन में ही काम करेगी और इस नए मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार के अनुभव का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
‘किसी नेता को नीतीश कुमार बनने में लगेगा समय’
संतोष सुमन ने कहा कि, इतना तो तय है कि अब आने वाले समय में बिहार में किसी नेता को नीतीश कुमार बनने में समय लगेगा। लेकिन वह इतना वादा करते हैं कि वह नीतीश कुमार के बताएं रास्तों पर चलेंगे और प्रदेश को मजबूत बनाने में लगातार काम करेंगे।
तू बे-जोड़ बाड़ा हो- जीतन राम मांझी
सीएम नीतीश के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर भोजपुरी में लिखा कि, तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो…आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी। आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं।
विपक्ष ने बताया बीजेपी की साजिश
एक तरफ जहां एनडीए के नेता सीएम नीतीश के इस्तीफे पर उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, विपक्ष के नेता इसे बीजेपी की साजिश करार दे रहे हैं। नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इनको केवल 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया और अब हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोगों ने ठगने का काम किया। बिहार में पहले से ही देश में सबसे महंगी बिजली मिलती थी, चुनाव के बाद उसे और महंगा कर दिया गया। इन लोगों ने जनता को भी ठगा है।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश और नितिन नबीन के इस्तीफे पर बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान, तेजस्वी पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

