शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन की शुरुआत हुई। जिसमें 3 राज्य के MLA शामिल हुए। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने बच्चों के राजनीति में आने समेत कई मुद्दे पर बात की। साथ ही कुछ कामों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की भी तारीफ की।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा विधायक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ मध्यप्रदेश का संदर्भ बहुत पुराना है। मूलतः ये हमारा अपना नैसर्गिक गुण है। ढाई हजार साल पहले गौतम बुद्ध के विचारों से एक बड़ा बदलाव हुआ। आज विश्व की महाशक्तियों में स्थान है। दूसरे लोकतंत्र वाले हमसे सीख रहे हैं। उस विरासत के लोकतंत्र को गौरवान्वित करना हमारे युवाओं की जिम्मेदारी है।
READ MORE: MP में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: MP-CG और राजस्थान के MLA हुए शामिल, CM डॉ. मोहन ने कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी
सीएम ने कहा कि जनता से कैसे संबंध बना कर रखना है, जनता के दिलों में राज करना है, विनम्रता पूर्वक जनता के साथ रहना है, उनकी समस्या और उनकी अच्छाइयों दोनों को समझें। अध्ययन के लिया पर्याप्त समय निकालिए। शरीर की भी चिंता करिए, बिना कोई तनाव पाले उसका हल निकालें। गंभीरता के साथ समस्या का समाधान खोजें।
READ MORE: ‘चुनावी भाषण की क्या गारंटी ?’, ममता बनर्जी के मछली-अंडा बंद करने वाले बयान पर तोगड़िया का पलटवार, गौ रक्षा-हिंदुओ की सुरक्षा और मोनालिसा को लेकर कही ये बात
मुख्यमंत्री ने कहा, उम्मीद करता हूं कि संसदीय जीवन के साथ चाहे पक्ष हो, विपक्ष हो सब मिलकर साथ काम करेंगे। जब कमलनाथ की सरकार थी तब विक्रमोत्सव को लेकर उन्होंने पूरा सहयोग किया। हमारी सारी चीजों में मर्यादा की बहुत आवश्यकता है। बच्चों में दम होगा तो वो खुद राजनेता बन जाएंगे।कई बार उनको जबरदस्ती लाने में हमारी राजनीति खराब हो जाती है।

