शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके काका घनश्याम पटवारी का आकस्मिक निधन हो गया है। पारिवारिक शोक की इस घड़ी में जीतू पटवारी ने अपने सभी पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रम बैठकें और दौरे आगामी सूचना तक के लिए स्थगित कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा के दौरान हादसाः नेताओं से भरी जीप का अगला हिस्सा हवा में उठा, महिला पार्षद के सिर में आए 6 टांके
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर दी सूचना
अपने काका के निधन की सूचना साझा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे पूज्य काकाजी श्री घनश्याम जी पटवारी का आकस्मिक निधन हो गया है! मैं दिवंगत आत्मा की मुक्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं! शोक की इस घड़ी में मेरे समस्त दौरे, राजनीतिक कार्यक्रम एवं पूर्व निर्धारित बैठकें आगामी सूचना तक स्थगित रहेंगीं।
ये भी पढ़ें: घर में चला रहे हैं दुकान तो हो जाएं सावधान! 5800 प्रतिष्ठानों को नोटिस, 24 घंटे में सील होंगी दुकानें
कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया दुख
घनश्याम पटवारी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


