JLF-2025: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो चुका है. यह पांच दिवसीय आयोजन 30 जनवरी से 3 फरवरी तक होटल क्लार्क्स, आमेर में होगा. इसमें देश-विदेश की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी. केम्ब्रिज (इंग्लैंड) के प्रसिद्ध आणविक जीवविज्ञानी और 2009 के नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकट रामकृष्णन भी इसमें भाग लेंगे.

इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज जयपुर पहुंचे. इसके अलावा बुकर अवॉर्ड विजेता गीतांजलि श्री भी वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगी.
इस बार फेस्टिवल में 103 देशों के मेहमान शामिल होंगे, और 600 से अधिक वक्ता विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. फेस्टिवल की सजावट की थीम ‘उत्सव’ रखी गई है, जिसके तहत प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न सत्रों के स्थानों को इसी थीम के अनुसार सजाया गया है.
इस साल ‘फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल’ और ‘म्यूजिक स्टेज’ के टिकट की कीमतें कम की गई हैं. म्यूजिक स्टेज का टिकट पिछले साल 950 रुपए था, जो इस बार 499 रुपए रखा गया है. म्यूजिक इवेंट में शामिल होने वालों के लिए विभिन्न व्यंजन और ड्रिंक्स के विकल्प उपलब्ध होंगे.
पढ़ें ये खबरें
- वैशाली में दूध व्यवसायी पर हमला, लूट में नाकाम अपराधियों ने पिस्टल की बट से फोड़ा सिर
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की सुविधा
- बागेश्वर धाम आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपीलः धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें’
- ‘नेहरू की गलती का नतीजा भुगत रहा पूरा देश’, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मैं रहूं न रहूं बदलाव आएगा
